Showing posts with label गूगल. Show all posts
Showing posts with label गूगल. Show all posts

Friday, April 17, 2009

जो गूगल कहे वो सच बाकि सब झूठे...

अगर आपका प्रोफाइल गूगल से मिटा दिया जाए या इस ब्लॉग को ही हटा दिया जाए तो आश्चर्य करने की जरुरत नही है, क्योंकि गूगल बाबा को ये अधिकार हासिल है उनकी सेवा शर्तो के द्वारा।
गूगल बाबा की मनमानी के बारे मे तो कई बार सुना पर जब मेरे साथ हुआ तब पता चला कि सच मे यहाँ चोरी और सीनाजोरी वाली बात है। गूगल महाराज मुफ्त सेवा के नाम पर बहुत कुछ दे रहे है पर इसका मतलब ये नही की मनमानी करने लग जाए (वैसे ये तो गूगल सेवा की शर्त मे ही लिखा है कि गूगल महाराज कभी भी आपके प्रोफाइल को मिटने के लिए स्वतंत्र है)।
मेरी कजन का ऑरकुट पर एक प्रोफाइल बना था। एकदम साफ सुथरा। इसका ऑरकुट लिंक मै यहाँ डाल रहा हूँ.
http://www.orkut.co.in/Main#Profile.aspx?rl=mp&uid=7604639395457073309

एल्बम मे कोई फोटो तक नही था। दो चार विडियो थे जिनपर अगर किसी का कॉपीराइट था तो ये यूट्यूब की समस्या थी। इस प्रोफाइल को गूगल द्वारा डिलीट कर दिया गया। कारण बताया गया कि प्रोफाइल द्वारा गूगल के सेवा की शर्तों को भंग किया गया है। मै बस सोचता रह गया कि आखिर सेवा की कौन सी शर्त भंग की गई है। फिर मैंने गूगल महाराज को लिखा कि इस प्रोफाइल को पुनः देख कर कम से कम ये तो बता दे कि आखिर सेवा की शर्ते कहा भंग हो रही है। पर गूगल महाराज की तरफ़ से छोटा सा उत्तर आया कि आपके प्रोफाइल को जांचा गया है और इसके द्वारा सेवा की शर्ते भंग की जा रही है।
लो भई मैंने भी माना कि कही कोई सेवा की शर्त भंग हो गई होगी पर कम से कम प्रोफाइल डिलीट करने के साथ ये तो बताया जाना चाहिए कि कौन सी चीज गूगल महाराज के सेवा की शर्तों को भंग कर रहा है। चलो हम कुछ तो कर नही सकते है क्योंकि मुफ्त मे मिलाने वाली सेवा के साथ इस तरह का सेवा शर्त जोड़ कर रखा ही जाता है कि दूसरा पक्ष कुछ कर नही सकता। पर अगर सच मे ये व्यावसायिक सेवा रहती तो मै गूगल महाराज को जरुर बताता की जो वो कहे वही सही नही है; दुनिया मे और भी बहुत सी बाते सही है।
हाँ अगर मेरा ब्लॉग भी गूगल महाराज की तरफ़ से डिलीट कर दिया जाए तो कोई आश्चर्य की बात नही क्योंकि इस पोस्ट द्वारा ही गूगल की सेवा की शर्ते भंग कर दी गई है।

Read more...

Latest Post

Lattest Comment

English Blog Se

Visitor No.

  © Blogger template The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP