Showing posts with label वेब कैम सुरक्षा. Show all posts
Showing posts with label वेब कैम सुरक्षा. Show all posts

Friday, November 7, 2008

वेब कैम एक सुरक्षा युक्ति के रूप मे

छोटी टिप्स के साथ शुरुआत....

(१) आप अपने वेब कैम का उपयोग एक अत्यन्त उपयोगी सुरक्षा युक्ति के रूप मे कर सकते है। इसके लिए आपको अपने पीसी और वेब कैम के अलावा motion detection software की जरुरत होगी। सॉफ्टवेयर इन्टरनेट पर से मुफ्त मे डाउनलोड किया जा सकता है। कुछ डाउनलोड साइट्स का लिंक मै यहाँ दे रहा हूँ... Dorgem या फिर Crime Catcher

(२) सोफ्टवेयर डाउनलोड कराने के बाद उस पर डबल क्लिक कर के कंप्यूटर मे स्थापित कर ले। इसके बाद की प्रक्रिया अत्यन्त आसन है। अपने पीसी से वेब कैम को जोड़ ले और motion detection software को आरम्भ करे। इसके प्रोपर्टी मे जाकर motion detection का आप्शन सेट करे और स्टोरेज प्लेस मे फाइल आप्शन को चुनकर फाइल का नाम सेट कर ले। आपको विडियो इनपुट मे अपना वेब कैम को चुनना होगा.

(३) अब वेब कैम को मुख्या दरवाजे के साथ इस प्रकार लगायें की कोई भी आगंतुक का चेहरा उसमे दिख जाए। आप चाहे तो इसे किसी अन्य जगह पर भी लगा सकते है, जहा से आपको किसी अनधिकृत घुसपैठ की आशंका हो। अगर तार छोटा पड़े तो युसबी एडाप्टर का प्रयोग किया जा सकता है।

(४) आपकी सुरक्ष युक्ति तैयार है। वेब कैम के सामने जैसे ही कोई हरकत होगी वह उसे फोटो फाइल के रूप मे आपके कंप्यूटर पर सुरक्षित कर लेगा।

इसके साथ एक से ज्यादा वेब कैम का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए डोरजेम के फाइल शार्टकट का डुप्लीकेट बनाकर उसके प्रोपर्टी मे टारगेट मे फाइल के नाम के बाद बस /c:cam2 जोड़ कर पुरी प्रक्रिया को दुहराना पड़ेगा। परन्तु इस बार दुसरे वेब कैम को चुनना होगा...

इस प्रकार आप वेब कैम का उपयोग कर घर की सुरक्षा युक्ति बना सकते है....


Read more...

Latest Post

Lattest Comment

English Blog Se

Visitor No.

  © Blogger template The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP