Showing posts with label विस्टा. Show all posts
Showing posts with label विस्टा. Show all posts

Monday, March 2, 2009

वालपेपर हटाये डेस्कटॉप पर लगाये विडियो

अगर आप अपने डेस्कटॉप पर लगे फोटो से बोर हो चुके है?
क्या आप डेस्कटॉप पर विडियो फाइल लगना चाहते है?
क्या आपकेकंप्यूटर मे विन्डोज़ विस्टा अल्टीमेट है?
अगर हाँ तो विन्डोज़ विस्टा अल्टीमेट के ड्रीमसीन फीचर का उपयोग कर डेस्कटॉप पर विडियो फाइल को लगाया जा सकता है। और मजेदार बात ये है कि सीपीयू पर भी ज्यादा बोझ नही पड़ता है। वास्तव मे ड्रीमसीन के उपयोग के लिए कंप्यूटर मे लगा ग्राफिक कार्ड विन्डोज़ एरो ग्लास को सपोर्ट करना चाहिए। ड्रीमसीन ग्राफिक कार्ड के Advance Hardware Acceleration फीचर का उपयोग करता है और प्रोसेसिंग, एनीमेशन और प्लेबैक का काम वीडियो कार्ड के जिम्मे ही होता है। सीपीयू का काम केवल वीडियो को डीकोडीन्ग करना होता है।
विस्टा अल्टीमेट मे इस फीचर को उपयोग करने लिए सबसे पहले विस्टा को अपडेट करना होता है। (वास्तव मे यह फीचर विन्डोज़ अल्टीमेट एक्स्ट्रा मे उपलब्ध है)
कैसे करे:-
  • Start पर क्लिक कर All Program मे Windows Update पर क्लिक करे।
  • View Available Update पर क्लिक करे

  • अगर यहाँ Windows DreamScene नही दिखे तो Check for Updates पर क्लिक करे।
  • Windows DreamScene पर क्लिक कर Install पर क्लिक करे।
  • Install हो जाने के बाद कंप्यूटर को पुन स्टार्ट करे।
अब ड्रीमसीन आपके कंप्यूटर मे स्थापित हो चुका है।
  • डेस्कटॉप के खाली जगह पर माउस का दाहिना बटन दबाये।
  • मेनू मे से Personalize पर क्लिक करे।
  • फिर Desktop Background पर क्लिक करे
  • Location Tab मे Windows DreamScene Content या Sample Video पर क्लिक कर विडियो फाइलको चुने।


आप कंप्यूटर मे मौजूद किसी भी विडियो (wmf या mpg format) पर राइट क्लिक कर Set As Background आप्शन चुन कर उसे डेस्कटॉप बेकग्राउंड के रूप मे सेट कर सकते है।

Read more...

Wednesday, December 17, 2008

विस्टा मे पॉवर बटन से बंद करे कंप्यूटर...

विन्डोज़ विस्टा मे स्टार्ट मेनू मे जाकर पॉवर बटन को क्लिक करने पर कंप्यूटर बंद होने की बजाये स्लीप मोड़ मे चला जाता है। इसके पहले विन्डोज़ एक्सपी तक इस बटन का उपयोग कंप्यूटर को बंद कराने के लिए करते थे। विन्डोज़ विस्टा मे कंप्यूटर को बंद करने के लिए स्टार्ट मेनू मे लाक बटन के बगल मे स्थित तीर के निशान पर क्लिक कर शट डाउन चुनना पड़ता है।
परन्तु अगर आप पॉवर बटन का उपयोग कंप्यूटर को बंद करने के लिए करना चाहते है तो आप बहुत आसानी से इसे कर सकते है। बस आप निचे दिए गए कदमो को पुरा करते चले जाइये और.... बस

1. स्टार्ट मेनू पर क्लिक कर कंट्रोल पैनल खोल कर पॉवर आप्शन पर क्लिक करे या टास्क बार के दाहिनी तरफ़ स्थित सिस्टम पैन के पॉवर बटन पर क्लिक कर मोर पॉवर ऑप्शन्स पर क्लिक करे।
2. आप जिस पॉवर प्लान का उपयोग करते है उस को चुन कर change plan setting पर क्लिक करे।

3. अब change advance power setting पर क्लिक कर power buttons and lid पर दो बार क्लिक करे।
4. इसमे आपको start menu power button का विकल्प दिखेगा। इसपर दो बार क्लिक कर शट डाउन का विकल्प चुन ले।

5. अब आप OK पर क्लीक कर दीजिये। इसके बाद आप जब भी स्टार्ट मेनू के अन्दर स्थित पॉवर बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका कंप्यूटर बंद हो जाएगा।

Read in English

Use Power Button Under Start menu to Shut Down the system

Read more...

Tuesday, December 16, 2008

विन्डोज़ विस्टा मे टास्क मैनेजर कैसे खोले

विन्डोज़ विस्टा मे अगर टास्क मेनेजर खोलने के लिए ctrl+alt+del बटन को दबाते है तो टास्क मैनेजर की जगह दूसरा स्क्रीन खुलता है जहा से आपको टास्क मैनेजर खोलना पड़ता है। कितना अच्छा रहता अगर पहले की तरह ctrl+atl+del दबाते ही टास्क मैनेजर खुल जाता!!!
हाँ पर विस्टा मे येसा नही हों सकता, पर उदास होने की जरुरत नही है। बस आपको एक दूसरा की कॉम्बिनेशन का प्रयोग करना पड़ेगा। आप ctrl+alt+del की जगह ctrl+shift+esc दबाये। और लो खुल गया न टास्क मैनेजर। यह की कॉम्बिनेशन विन्डोज़ के पिछले वर्जन मे भी काम करता था।

Read in English
Task Manager in Vista

Read more...

Latest Post

Lattest Comment

English Blog Se

Visitor No.

  © Blogger template The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP